अन्यछत्तीसगढ़देश विदेश

अवैध शराब विक्रेताओं के ऊपर कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तीन अलग-अलग मामलों में 4 आरोपियों से 45 पाव देसी शराब जप्त…

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

दिलीप कुमार वैष्णव@आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – कोरबा पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल द्वारा जिले में अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध कार्यवाही करने हेतु सर्व थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं। आदेश के परिपालन में सूचना तंत्र को मजबूत करते हुए क्षेत्र में मुखबीर को सक्रिय किया गया है।

इसी कड़ी में कोतवाली थाना प्रभारी विवेक शर्मा के द्वारा बताया गया कि मुखबीर से सूचना मिला था कि संजय नगर निवासी दिलीप कुमार खुटे पिता प्यारेलाल उम्र 53 वर्ष निवासी संजय नगर अपने घर के आंगन में आकाश सागर एवं जुगनू सारथी निवासी मोती सागरपारा तथा भैया लाल यादव निवासी रामसागर पारा अपने घर में अवैध शराब रखकर बिक्री कर रहे हैं। जिसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस द्वारा अलग-अलग टीम बनाकर घेराबंदी कर रेड कारवाही किया गया। रेड कार्रवाई में उक्त चारों आरोपियों से अलग-अलग कुल 45 पाव देसी शराब एवं शराब बिक्री रकम 700 रुपए जब्ती कर धारा – 34 (1) क. ख. आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई किया गया।

उपरोक्त कार्रवाई में निरीक्षक विवेक शर्मा के नेतृत्व में प्रधान आर. राकेश सिंह,आर. चंद्रकांत गुप्ता, आर. दीपेश प्रधान की सराहनीय भूमिका रही।

Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button