छत्तीसगढ़

जांजगीर-चांपा के मंदिरों में तोड़फोड़ से भारी आक्रोश, धर्म ध्वजा को गिराया, हनुमानजी की मूर्ति नहर में फेंकी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में गुरुवार सुबह असामाजिक तत्वों ने दो अलग-अलग स्थानों पर भगवान हनुमान के मंदिरों में तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया है। मंदिर में लगे ध्वज व हनुमान की मूर्ति को तोड़कर फेंक दिया। इस घटना के बाद शहर में भारी आक्रोश है। भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं ने सड़क जाम कर दिया। प्रदर्शन और नारेबाजी की सूचना पर पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक व्यक्ति फरार है।

मिली जानकारी के अनुसार नवागढ़ क्षेत्र के मिसदा गांव और शिवरीनारायण के केरा में दो अलग-अलग हनुमान मंदिरों में तोड़फोड़ की गई है। अज्ञात असामाजिक तत्वों ने पहले मंदिर का ताला तोड़ा और भीतर जाकर मंदिर में स्थापित हनुमान जी की मूर्ति तोड़ दी। मंदिर में लगे धर्म ध्वज को भी निकाल कर फेंक दिया गया है। पुलिस ने खंडित मूर्ति को पास की ही नहर से बरामद किया है। घटना की खबर लगते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। बताया जाता है कि एक बंदर की मौत के बाद इस मंदिर का निर्माण कराया गया है। इधर धार्मिक भावनाओं को आहत करने के मामले में पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी ने बताया कि मंदिरों में तोड़फोड़ करने व मूर्तियों को नुकसान पहुंचाने वाले आरोपियों मनीष साहू (29 वर्ष) निवासी केसला थाना शिवरीनारायण, संजू पटेल (19 वर्ष) निवासी केसला, थाना-शिवरीनारायण को गिरफ्तार किया गया है। एक आरोपी कनस्दो निवासी राजेश यादव फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम को लगाया गया है।

ग्रामीणों की धार्मिक भावना आहत: शुक्ला
ग्राम पंचायत मिसदा के पंचायत प्रतिनिधि महेश्वर शुक्ला ने बताया कि मंदिर को पिछले साल ही गांव के युवाओं ने बनवाया था। यहां एक बंदर की मृत्यु हो गई थी। उसके बाद शव को दफन कर स्मारक स्वरूप मंदिर का निर्माण कराया गया है। मंदिर के धर्म ध्वजा व मूर्ति को नुकसान पहुंचा गया है, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत हुई है। मंदिर समिति व गांव के लोगों ने दोषियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।

BJYM-ABVB ने किया सड़क जाम
घटना में एक ही व्यक्ति या एक ग्रुप के होने की आशंका जताई जा रही है। दोनों मंदिर एक ही मार्ग पर है। हनुमान मंदिर शिवरीनारायण में स्थित है। इस मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं शिवरीनारायण में बड़ी संख्या में भाजयुमो और अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता एकत्र होकर केरा-शिवरीनारायण मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस  की समझाइश के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मंदिरों को नुकसान पहुंचाने की वजह सामने नहीं आई है। पुलिस कुछ देर बाद मामले का खुलासा करेगी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button