छत्तीसगढ़रायगढ़

खरसिया चाकूबाजी के फरार आरोपी पर 5 हजार का ईनाम, रायगढ़ एसएसपी ने की उद्घोषणा

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायगढ़। खरसिया बस स्टैंड के पास युवक से मारपीट और चाकूबाजी की वारदात में शामिल फरार आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद की गिरफ्तारी के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) शशि मोहन सिंह ने 5,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी में मदद करने या अहम जानकारी देने वाले व्यक्ति का नाम पूरी तरह गोपनीय रखा जाएगा।

गिरफ्तारी से बचने छिप रहा आरोपी, एक पहले ही गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार, खरसिया बस स्टैंड के पास मारपीट व चाकूबाजी की घटना को लेकर थाना खरसिया (चौकी खरसिया) में अपराध क्रमांक 569/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 351(3), 109, 118(1) और 3(5) के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है। मामले में शामिल एक आरोपी को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है, जबकि मुख्य आरोपी फैज खान उर्फ फैजान अहमद (25 वर्ष), पिता मुस्ताक खान, निवासी सिविल लाइन खरसिया (चौकी खरसिया, जिला रायगढ़) गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार फरार चल रहा है।

सूचना देने पर 5 हजार रुपये का नकद पुरस्कार

एसएसपी शशि मोहन सिंह ने उद्घोषणा जारी करते हुए कहा है कि फरार आरोपी को पकड़वाने में जो भी व्यक्ति पुलिस को सहयोग करेगा या ऐसी पुख्ता सूचना देगा जिससे उसकी गिरफ्तारी संभव हो सके, उसे 5,000 रुपये का नकद ईनाम दिया जाएगा। पुरस्कार से संबंधित निर्णय में एसएसपी का निर्णय अंतिम मान्य होगा।

इन नंबरों पर दे सकते हैं सूचना

आरोपी के संबंध में कोई भी जानकारी होने पर नागरिक इन हेल्पलाइन और अधिकारियों के नंबरों पर संपर्क कर सकते हैं:

  • उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, रायगढ़: 9479193200
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रायगढ़: 9479193201
  • एसडीओपी, खरसिया: 9479193205
  • चौकी प्रभारी, खरसिया: 9479193228
  • पुलिस नियंत्रण कक्ष, रायगढ़: 9479193299
Show More
भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button