
कर्नाटक (Karnataka) से ऑनर किलिंग (Honor Killing) का एक मामला सामने आया है। यहां पर एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी की गला घोंटकर हत्या (Murder) कर दी। पुलिस ने आरोपी माता पिता को गिरफ्तार कर लिया है। रिपोर्ट के अनुसार, लड़की दूसरे समुदाय के लड़के से प्यार (Love) करती थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ये मामला कर्नाटक के मैसूरु (Mysuru) के पेरियापटना तालुक (Periyapatna Taluk) के कागगुंडी गांव (Kaggundi village) का है। ऑनर किलिंग के एक मामले में एक व्यक्ति को अपनी 17 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या (Murder) करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लड़की ने प्रेमी से बात करनी नहीं छोड़ी कॉलेज की छात्रा वोक्कालिगा समुदाय की थी। वह पड़ोस के गांव में दलित समुदाय के एक लड़के के साथ रिलेशन में थी। लड़की का परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था। लड़की के परिजनों ने लड़के (Boy) से संपर्क करना बंद करने के लिए कहा, लेकिन लड़की ने लड़के से बात करना नहीं छोड़ा। लड़की वोक्कालिगा समुदाय से थी और लड़का दलित समुदाय से है इसके बाद नाबालिग लड़की के माता पिता ने उसकी गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी और उसके शव को खेत में ले जाकर डाल दिया। हत्या के मामले में लड़की के माता-पिता को मैसूर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मैसूरु के एसपी चेतन ने कहा, दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। हम पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। लड़की वोक्कालिगा समुदाय से थी और लड़का दलित समुदाय से है।