न्यूज़

खसरा पांचशाला एवं भुईयां सॉफ्टवेयर में संशोधन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

निरज साहू…सुराजपुर…

सूरजपुर/ 01 अक्टूबर 2022-मौसम खरीफ वर्ष 2022 हेतु शत-प्रतिशत एवं त्रुटिरहित गिरदावरी का कार्य पूर्ण कर खासरा एवं भुईयां सॉफ्टवेयर में निर्धारित तिथि तक प्रविष्टि करते हुए दावा आपत्ति अनुसार खसरा पांचशाला एवं भुईयां सॉफ्टवेयर में संशोधन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई थी।
       वर्ष 2022 में धान उपार्जन समितियों के माध्यम से धान खरीदी का कार्य 01 नवम्बर से प्रारंभ किया जायेगा जिसके कारण गिरदावारी कार्य हेतु जारी की गई समय सारणी को संशोधित करते हुए दावा आपत्ति अनुसार खसरा पांचशाला एवं भुईयां सॉफ्टवेयर में संशोधन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गयी है। गिरदावरी कार्यों के निष्पादन हेतु संशोधित समय सारणी अनुसार शत प्रतिशत त्रुटिरहित करे।

  गिरदावरी कार्य पूर्ण कर खसरा एवं भुईया सॉफ्टवेयर में प्रविष्टि 30 सितंबर 2022,ग्रामवार फसल क्षेत्राच्छादन प्रतिवेदन का प्रारंभिक प्रकाशन 1 अक्टूबर 2022, ग्राम में फसलवार, कृषक वार फसल क्षेत्राच्छादन का प्रकाशन कर दावा आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर 2022,दावा आपत्ति प्राप्त करने की अंतिम तिथि दावा आपत्ति का निराकरण करने की अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2022 एवं दावा आपत्ति अनुसार खसरा पांचसाला तथा सॉफ्टवेयर में संशोधन करने की अंतिम तिथि 20 अक्टूबर 2022 किया गया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button