छत्तीसगढ़

‘बड़े दिन बाद दिखे डॉक्टर साहब’.. रमन सिंह से पान वाला बोल पड़ा तो सीएम बघेल ने भी ले ली चुटकी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर, छत्तीसगढ़। खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के दंगल में दिग्गजों का दांवपेंच दिलचस्प होता जा रहा है। डॉ रमन सिंह खैरागढ़ पहुंचे थे। रास्ते में पान की दुकान में रुके पान खाया मगर यहां कुछ ऐसा हो गया जिससे कांग्रेसियों को मौका मिल गया।

खुद सीएम भूपेश बघेल ने डॉ रमन का पान ठेले पर वायरल हो रहा वीडियो देखा और मजाकिया अंदाज में डॉ रमन सिंह को घेर डाला।

भूपेश बघेल ने आगे कहा कि उस वीडियो में दिख रहा है कि डॉ रमन पान ठेले वाले से मिले। 15 सालों में तो वो कभी जमीन पर उतरे नहीं जब उतरे तो पान ठेले वाला ही पूछ रहा है कि बड़े दिनों बाद दिखे डॉक्टर साहब, जबकि खैरागढ़ तो रमन सिंह का निवास माना जाता है, वहां उनके कई रिश्तेदार भी रहते हैं। फिर पान ठेले वाला कह रहा है बड़े दिनों बाद देखा।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button