
भूपेंद्र गोस्वामी
आपकी आवाज
*छुरा मे किया गया खाद दुकानों का निरीक्षण पाई गई अनियमितताएं
*चंचल ट्रेडर्स को आगामी आदेश तक किया गया बंद
छुरा== में खाद दुकानों का निरीक्षण किया गया दिनांक 29 अप्रैल 2022 को अनुभाग राजस्व अधिकारी छुरा के निर्देशन में तहसीलदार द्वारा कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त रुप से मेसर्स चंचल ट्रेडर्स का भौतिक सत्यापन किया गया। निरीक्षण में पाया गया कि प्रोपराइटर संचालक द्वारा केश/क्रेडिड मेमो में संधारित किए बगैर उर्वरक का विक्रय किया जा रहा है। यह उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 की धारा 4,5, और 35 का स्पष्ट उल्लंघन पाया गया है। उर्वरक स्टॉक एंट्री के अनुसार भौतिक रूप से मिलान नहीं पाया गया है। जिसके कारण उर्वरक का विक्रय पर प्रतिबंधित कर आगामी आदेश तक सील किया गया है।