
राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 0771-2223471 कार्यालय राहत आयुक्त का दूरभाष क्रमांक 0771-2221242 से संम्पर्क स्थापित किया जा सकेगा
जशपुरनगर 31 मई 2021/मानसून 2021 के दौरान बाढ़ आदि प्राकृतिक आपदा से बचाव एवं राहत व्यवस्था के संबंध में दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिसके अंतर्गत मुख्य सचिव की अध्यक्षता में 29 मई्र को उच्च स्तरीय बाढ़ नियंत्रण की बैठक में मुख्य सचिव द्वारा आपदा प्रबंधन से संबंधित निर्देश देते हुए अनुपालन करने को कहा।
उन्होंने 01 जून से राज्य एवं जिला स्तर पर स्थापित बाढ़ नियंत्रण कक्ष 24ग7 संचालित रहेंगे। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में अधिकारियों एव कर्मचारियों की शिफ्टवार ड्यूटी तथा उनकी उपस्थिति सुनिश्चित की जाए। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में आपदा प्रबंधन अद्यतन सम्पर्क की सूची संधारित की जाए। बाढ़ नियंत्रण कक्ष का आकस्मिक निरीक्षण किया जाए तथा प्राप्त सूचनाएं रजिस्टर में संधारित की जाए।
नदी एवं नालों के समीप स्थित ऐसे ग्रामों में जो पिछले 05 वर्षाें में बाढ़ से प्रभावित रहे हों,उनकी सूची तहसील , जिला एवं राज्य स्तर पर संधारित की जाए। ऐसे ग्रामों के निर्वाचित जनप्रतिनिधि यथा संरपंच, उप संरपंच तथा ग्राम पचंायत स्तर पर पदस्थ शासकीय सेवक यथा पटवारी, ग्राम पंचायत सचिव, रोजगार सहायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, मितानिन, कोटवार आदि से संबंध्ाित तहसील के तहसीलदार, नायब तहसीलदार, मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत तथा संबंधित थाना क्षेत्र के प्रभारी डिजिटल मीडिया यथा-जूम, गूगल मीट अथवा वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से राहत-बचाव,राहत शिविर चिकित्सा उपचार एवं अन्य सुविधाओं के संबंध में शीघ्र चर्चा कर जानकारी प्राप्त कर लें तथा संबंधित ग्रामों के संबंध में संपर्क सूची को अद्यतन कर लें।
नगरीय क्षेत्रों में खासकर जहां बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है, ऐसे वार्डों तथा निचली बस्तियों की जानकारी संधारित की जाए। नगरीय निकायों के ंसबंध में भी तहसीलदार, नायब तहसीलदार, नगरीय निकाय के अधिकारी तथा संबंधित थाना क्षेत्र के प्रभारी, प्रभावित होने वाले वार्डों के पार्षद से डिजिटल मीडिया के माध्यम से संपर्क कर आकस्मिकता की स्थिति में आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारी सुनिश्चित कर लें ।
बाढ़ के समय राहत एवं सहायता उपलब्ध कराने हेतु राज्य स्तर पर स्थापित राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के दूरभाष क्रमांक 0771-2223471 कार्यालय राहत आयुक्त का दूरभाष क्रमांक 0771-2221242 से संम्पर्क स्थापित किया जा सकता है। आपदा प्रबंधन हेतु संधारित व्हाट्सअप एप्प गु्रप मानसून 2021 में भी आवश्यक सूचना भेजी जा सकती है।




