खुलेआम तलवार नुमा लोहे का कत्ता लहराने वाले नाबालिग युवक को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार…

दिलीप कुमार वैष्णव@ आपकी आवाज
कोरबा छत्तीसगढ़ – थाना कोतवाली प्रभारी निरीक्षक विवेक शर्मा ने बताया कि दिनांक 27.07. 2021 को प्रार्थी फिरोज खान पिता इस्लाम खान उम्र 38 वर्ष निवासी धनवार पारा मांझी मोहल्ला का थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि एक नाबालिग बालक मोहल्ले में तलवार नुमा कत्ता लहरा कर लोगों को डरा धमका रहा है। जिससे आसपास के मोहल्ले वासी और लोगों में भय आ गया है,जिसकी रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 294 506 323 भादवी 25 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल कोतवाली पुलिस द्वारा मौके पर जाकर विधि से संघर्षरत बालक को मोहल्ले में कत्ता लहराते हुए पकड़े। विधि से संघर्ष के बालक को निरुद्ध कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है।

Share This Article
Leave a review