खुले हुए बोरवेल में शीघ्र कैप लगाने दिए निर्देश= कलेक्टर

सूरजपुर-आपकी-आवाज़
मोहिबुल हसन(लोलो).
*कलेक्टर ने ली समय-सीमा की बैठक
*खुले हुए बोरवेल में शीघ्र कैप लगाने दिए निर्देश
सूरजपुर” कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में उन्होंने सर्वप्रथम आगामी स्कूल प्रारंभ एवं प्रवेश की जानकारी ली।  उन्होंने विभाग से संबंधित लंबित प्रकरणों की जानकारी लेकर समयावधि में निराकरण करने निर्देश दी। उन्होंने मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान प्राप्त आवेदनों के निराकरण की स्थिति की जानकारी ली एवं संबंधित विभाग को पूर्ण करने कहा। उन्होंने जिले में संचालित गौठानों की जानकारी ली तथा गौठान में चल रहे विभिन्न गतिविधियों की जियो टैगिंग करने निर्देशित किया। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से जिले में किए गए बोरवेल की जानकारी ली तथा शासकीय एवं निजी बोरवेल किए गए हैं और जो खुले हैं उन पर अनिवार्य रूप से कैप लगाने निर्देश दिए। उन्होंने जनपद स्तर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिस बोरवेल में कैप नहीं लगे हैं निरीक्षण कर अधिकारियों को निरंतर मॉनिटरिंग करने के निर्देश दी।
    इस दौरान जिला पंचायत सीईओ सुश्री लीना कोसम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री ए के जोशी, एसडीएम रवि सिंह, सागर सिंह एवं विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। कलेक्टर ने कृषि विभाग के अधिकारी को खाद की उपलब्धता की जानकारी ली तथा सभी जरूरी  खाद डीएपी, पोटाश, एनपीके, यूरिया आदि खाद की उपलब्धता एवं भंडारण कर वितरण की व्यवस्था सुनिश्चित करने निर्देश दी। उन्होंने नगरी क्षेत्र में वन अधिकार पट्टा वितरण संबंधी कार्यवाही ग्राम सभा में पारित कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सभी शासकीय भवनों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग अनिवार्य रूप से लगाने की व्यवस्था करने कहा। उन्होंने आगामी दिनों में वृक्षारोपण कार्यक्रम के संबंध में जानकारी ली तथा लक्ष्य के अनुरूप पौधे की व्यवस्था सुनिश्चित करने अधिकारियों को निर्देशित किया। उन्होंने सभी विभागीय कार्यालयों में भी पौधारोपण की व्यवस्था करने के लिए वन विभाग को पौधे की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को एनीमिया सहित अन्य रोगों के उपचार के लिए शिविर लगाने निर्देश दी। उन्होंने राजस्व विभाग से सीमांकन, नामांतरण, त्रुटि सुधार जैसे महत्वपूर्ण कार्यों पर प्रगति लाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने शासकीय भूमि पर किए गए अतिक्रमण नियमानुसार राजस्व अमला को कार्यवाही करने निर्देशित किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button