11th March 2026
छत्तीसगढ़न्यूज़

खैरागढ  में प्री  प्लेसमेंट केम्प का  हुआ आयोजन

दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
खैरागढ  में प्री  प्लेसमेंट केम्प का  हुआ आयोजन
खैरागढ  दिनांक 17 दिसम्बर 2022
युवाओं को उनकी योग्यताओं के आधार पर निजी क्षेत्र में नियोजन करने के लिए जिला प्रशासन द्वारा आज खैरागढ के दिलीप सिंह मंगल भवन में प्रातः 10.00 बजे से प्री प्लेसमेंट केम्प का आयोजन किया गया । कलेक्टर खैरागढ-छुईखदान-गण्डई डाॅ.जगदीश कुमार सोनकर के मार्गदर्शन में आयोजित प्लेसमेंट केम्प में बडी संख्या में युवाओं ने रूचि दिखाते हुए बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । मेगा प्लेसमेंट के जरिये आठवी पास से लेकर आईटीआई, डिप्लोमा तक के प्रतिभागी इसमें शामिल होकर इसमें पंजीयन कराया। राज्य शासन की पहल पर राजधानी रायपुर में वृहद स्तर पर रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा । जहां लगभग 46 हजार पदों निजी सेक्टर में भर्ती की जायेगी । जिसमें भी युवा अपनी योग्यताओं के आधार पर आवेदन कर सकते है। शा. पाॅलिटेक्निक खैरागढ़ के व्याख्यतागण ने युवाओं को तकनीकी मार्गदर्शन किया गया । प्लेसमेंट केम्प में युवा कैरियर मार्गदर्शन दिया गया ।  इस अवसर पर अनुविभागीय अधिकारी दण्डाधिकारी खैरागढ श्री प्रकाश सिंह राजपूत, मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री सुरज सिदार, शा. पाॅलिटेक्निक खैरागढ के प्राचार्य श्री एच.बी.वराठे, शा. आईटीआई खैरागढ के अधीक्षक उपस्थित थे ।

Related posts

एनटीपीसी लारा के स्थापना दिवस पर उपलब्धियों पर अधिकारियों, कर्मचारियों के योगदान की कार्यकारी निदेशक दिवाकर कौशिक ने सराहना कर सामाजिक दायित्वों के प्रति एनटीपीसी की प्रतिबद्धता का उल्लेख किया

Aapki Aawaz

कांग्रेस नेता पंकज सिंह के खिलाफ FIR दर्ज.. सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट का आरोप…

ADMIN DESK

10 लाख रुपए में कराई हिस्ट्रीशीटर कांग्रेस नेता की हत्या:पिता, भाई और पत्नी समेत 13 गिरफ्तार, संपत्ति विवाद में मर्डर.. पांच शूटर्स की तलाश

Aapki Aawaz

Leave a Comment