शादी के बाद 1 महीने से सुहागरात नहीं मनाने दे रही थी पत्नी, जब पति ने जबरदस्ती की तो खुला बड़ा राज़

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाले पीड़ित युवक का विवाह 27 जनवरी को हुआ था। लड़की मिर्जापुर के विंध्याचल की रहने वाली थी। दोनों का शादी समारोह प्रयागराज में गेस्टहाउस में रखा गया था। इसके बाद बहू विदा होकर अपने ससुराल आ गई। हालांकि युवक को इस बात का अंदाजा नहीं था कि आगे उसके साथ क्या होने वाला है।

पीड़ित युवक ने बताया कि विवाह के बाद पत्नी ससुराल आई तो दोनों की सुहागरात थी। जब उसने पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने की इच्छा जाहिर की, तो उसने बहाना बनाना शुरू कर दिया। पति को लगा कि शायद उसकी तबीयत खराब होगी। इसके बाद उसने किसी प्रकार की जबरदस्ती नहीं की। हालांकि दुल्हन के बहाने और टाल मटोल वाला रवैया दिन गुजरने के साथ बढ़ता ही गया। इसके बाद पति को भी थोड़ा संदेह होने लगा। इसी कारण 22 फरवरी को युवक ने पत्नी के साथ जबरदस्ती सुहागरात मनाने की ठान ली, मगर उसको ये कदम उठाना बेहद भारी पड़ गया।

पति ने जब अपनी पत्नी के साथ जबरन संबंध बनाने चाहे तो दुल्हन ने उसके प्राइवेट पार्ट को ही दांतों से काट लिया। जोर से काटे जाने के कारण पीड़ित कराहते हुए दूसरे कमरे में चला गया। इसके बाद दुल्हन का असली सच उसके सामने आया। जब वो कमरे में वापस आया, तब तक लड़की वहां से नकदी और गहने लेकर रफूचक्कर हो चुकी थी। तब युवक को पता लगा कि वो लुटेरी दुल्हन के जाल में फंस गया था। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस का मानना है कि लड़की ने लूटने के इरादे से ही युवक से शादी की थी। फिलहाल पुलिस आरोपी दुल्हन का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button