घरगोड़ान्यूज़हेल्थ

गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधियों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंर्तगत IDA कृमिमुक्ति दिवस गतिविधियों का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आज शुभारंभ किया गया

घरघोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घरघोड़ा में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) ,खंड चिकित्सा अधिकारी, चिकित्सक, विकासखंड कार्यक्रम प्रबंधक, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, ब्लॉक प्रभारी मलेरिया कार्यक्रम समस्त अधिकारी/कर्मचारी ,MTS घरघोडा की उपस्थिति में एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बहिरकेला में खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ सेतराम पैकरा व ब्लॉक टीम, सेक्टर प्रभारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहिरकेला , नोडल शिक्षक, सरपंच ग्राम पंचायत बहिरकेला, गणमान्य नागरिक जनप्रतिनिधियों छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में राष्ट्रीय फायलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अंर्तगत IDA कृमिमुक्ति दिवस गतिविधियों का विकासखंड स्तरीय कार्यक्रम का आज शुभारंभ किया गया। दिनाँक 10 से 16 फरवरी 2023 तक दवा सेवन एवं ड्रग एडमिनिस्ट्रेटर (मितानीन, शिक्षकों) द्वारा डॉट्स पद्धति अनुसार सभी योग्य व्यक्तियों को फायलेरिया एवं कृमिमुक्ति की दवा खिलाई जावेगी। खण्ड चिकित्सा अधिकारी, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, NVBDCP प्रभारी, MTS, घरघोडा द्वारा उक्त जानकारी दी गई उनके अनुसार निम्न उम्र वर्ग में दवाई सेवन किया जाना है जो निम्नानुसार है-:
टेबलेट आइवरमेक्टिन 3 मिग्रा
ऊंचाई अनुसार
90 से 119 सेमी – 1 गोली
120 से 140 सेमी – 2 गोली
141 से 158 सेमी – 3 गोली
159 सेमी से अधिक – 4 गोली
(5 वर्ष से कम, 90 सेमी से कम ऊंचाई वाले, गर्भवती महिला, स्तनपान कराने वाली महिला, गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को नही दिया जाएगा)

टेबलेट डी ई सी 100 मिग्रा
2 से 5 वर्ष – 1 गोली
6 से 14 वर्ष – 2 गोली
15 वर्ष से अधिक – 3 गोली
(2 वर्ष से कम, गर्भवती महिला, गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्ति को नही दिया जाएगा)

टेबलेट एल्बेंडाजोल 400 मिग्रा
1 – 2 वर्ष – आधा गोली ( पिसकर)
2 वर्ष से अधिक – 1 गोली ( चबाकर, चूसकर)

जिसके लिए सभी तरह की तैयारियां ,प्रचार प्रसार, दवावितरक का चयन, प्रशिक्षण, रेपिड रिस्पॉन्स दल का गठन, सुपरवाइजर सब सेंटर, सेक्टर, ब्लाक स्तर पर की जा चुकी है। दिनाँक 10/2/2023 को बूथ में तथा 11, 12, 13 फरवरी 2023 को घर घर जाकर एवं 14, 15, 16 फरवरी 2023 को छूटे हुए व्यक्तियों को मापअप राउंड के तहत गृह भेंट देकर दवा सेवन कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में मितानीन, एनजीओ, शिक्षक, आरएचओ, मितानीन प्रशिक्षक, स्वास्थ्य पर्यवेक्षक, सीएचओ, आरएमए, खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी, खण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, चिकित्सा अधिकारी, आयुष चिकित्सा अधिकारी की कार्यक्रम में महती भूमिका रहेगी। कार्यक्रम प्रभारी अधिकारियों द्वारा जनप्रतिनिधियों, जनता एवं स्वयंसेवी संगठनों से सहयोग कर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button