गदर 2 देखकर घर लौट रहे युवक की हुई हत्या

भिलाई में बीती रात कुछ नशेड़ी युवकों ने गुरुद्वारा बेबे नानकी जी प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार कुलवंत सिंह के बेटे मलकीत सिंह उर्फ वीरू की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि 35 वर्षीय मलकीत रात में गदर 2 मूवी देखकर लौट रहा था। इसी दौरान खुर्सीपार थाना अंतर्गत आईटीआई मैदान के पास कुछ लड़कों ने उसे रोका और उससे मारपीट की। बाद में रायपुर में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के मुताबिक मलकीत सिंह दुर्गा मंदिर के पास गौतम नगर खुर्सीपार का रहने वाला है। उसके पिता सरदार कुलवंत सिंह बिल्डिंग मटेरियल की दुकान भी चलाते हैं। शुक्रवार रात मलकीत बाइक से मूवी देखकर घर लौट रहा था। रात 9 बजे के करीब जैसे ही वो खुर्सीपार थाना क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई मैदान के पास पहुंचा करीब 5-6 लड़कों ने उसे रोक लिया। रोकते ही वो लोग उससे गाली गलौज करने लगे। जब मलकीत ने विरोध किया तो उन्होंने उसके चाकू लगा दिया और उसे बुरी तरह मारा पीटा। वो लोग मलकीत को वहीं अधमरा छोड़कर भाग गए। सूचना पाकर घर वाले मौके पर पहुंचे और और उसे तुरंत खुर्सीपार के निजी अस्पताल में लेकर गए। वहां डॉक्टर ने हालत गंभीर होने से उसे रायपुर रेफर कर दिया। रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया।

Share This Article
Leave a review