न्यूज़

‘मेरा बलात्कार किया, अश्लील फोटो खींचे..’, सुसाइड नोट लिखकर 10वीं की छात्रा ने लगाईं फांसी

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले में 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा ने दो पन्नों का सुसाइड नोट लिखकर ख़ुदकुशी कर ली. छात्रा ने अपने सुसाइड नोट में लिखा कि गांव के ही एक युवक ने उसके साथ बलात्कार किया और उसके न्यूड फोटो खींचकर वायरल की धमकी देकर ब्लैकमेल करने लगा. इससे तंग आकर उसने ख़ुदकुशी करने का फैसला किया है. छात्रा की मौत से उसके परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

परिजनों का कहना है कि उनकी बेटी ने कमरे में फांसी लगाकर ख़ुदकुशी की. परिवार के लोगों ने जब उसे फांसी के फंदे पर लटका हुआ देखा तो फ़ौरन शहर कोतवाली पुलिस को सूचित किया. मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा. मौके से पुलिस को शव के पास से ही एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें छात्रा ने उसके साथ हुए बलात्कार और नग्न फोटो खींचे जाने की बात लिखी. पीड़िता ने दो पेज के सुसाइड नोट में गांव के ही एक युवक पर बलात्कार और न्यूड फोटो खींचने का आरोप लगाया है.

पीड़िता ने आरोपी के परिवार वालों पर भी संगीन इल्जाम लगाए हैं. साथ ही सुसाइड नोट में आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और फांसी दिए जाने की मांग भी की है. वहीं, मृतका के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी हुई है. वहीं इस पूरे मामले में CO सिटी रामप्रवेश राय ने बताया कि मौके पर जाकर छानबीन की गई है. साथ ही परिवार द्वारा दी गई शिकायत के आधार पर केस लिखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है. दोषी को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा. जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा. उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button