गरियाबंद जिले में एक और कल योगी गुरु घंटाल की काली करतूत आई सामने छुरा पुलिस ने की त्वरित कार्यवाही ।

महिला एवं युवती के शिकायत के 24 घंटे के भीतर आरोपीगण गिरफ्तार, दो अलग-अलग छेडछाड के प्रकरणों में रिमाण्ड पर भेजा गया

[img-slider id="274450"]

छुरा गरियाबंद भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज
संपर्क सूत्र=8815207296

मामला छुरा थाना का है जिला गरियाबंद में वर्तमान पदस्थ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री अमित तुकाराम कांबले द्वारा थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक में महिला एवं बच्चों से संबंधित अपराधों में तत्परता एवं संवेदनशीलता पूर्वक कार्यवाही करने निर्देश दिया गया था जिसके परिपालन में थाना छुरा प्रभारी द्वारा तत्परता से महिला एवं युवती की शिकायत के 24 घंटे के भीतर ही छेड़खानी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया।

मामला थाना छुरा का है दिनांक 11.03.2023 को क्षेत्र की एक महिला द्वारा अपने साथ छेड़खानी की लिखित शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए छुरा पुलिस द्वारा आरोपी प्रधान पाठक हीरालाल नायक निवासी छुरा के विरूद्ध अपराध कमांक 42 / 2023 धारा 354 भादवि0 का मामला पंजीबद्ध किया गया। तथा एक अन्य मामले में थाना छुरा क्षेत्र के युवती दिनांक 12.03.2023 को अपने साथ छेड़खानी की लिखित शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए
छुरा पुलिस द्वारा आरोपी मिथलेश डहरिया निवासी खट्टी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 43 / 2023 धारा 509, 354 भादवि का मामला पंजीबद्ध किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री चंद्रेश ठाकुर के मार्गदर्शन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में 24 घंटो के भीतर दोनो आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेजा गया।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी छुरा के नेतृत्व में पुलिस टीम सउनि मोहन ठाकुर, प्रधान आरक्षक विजय मिश्रा, धनुष निषाद, आरक्षक अरुण कोमर्रा, दयानंद गौर, देवेन्द्र सोनवानी, सालिक राम ठाकुर, पार्वती ध्रुव की सराहनीय भूमिका रही।

-: गिरफ्तार आरोपी :-

01 हीरालाल नायक पिता स्व0 छेरूराम नायक उम्र 59 वर्ष (प्रधान पाठक) साकिन शिक्षक कालोनी छुरा थाना छुरा जिला गरियाबंद (छ०ग०) 02. मिथलेश डहरिया पिता अमरिका डहरिया उम्र 26 वर्ष साकिन खट्टी लोहझर थाना छुरा जिला गरियाबंद छ०ग०

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button