गरियाबंद मंत्रिमंडल में होगा फेर बदल? राजीव पहुंचे कृषि मंत्री ने दिए संकेत, बड़ा सवाल क्या अमितेश शुक्ला को भी मिलेगा मौका

भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज

गरियाबंद। नदी उत्सव में शामिल होने पहुंचे कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने प्रदेश की सियासत से जुड़ा एक बड़ा ब्यान दिया है। उन्होंने जल्द ही प्रदेश के मंत्री मंडल में फेरबदल के संकेत दिए है।

“ताजा खबर” के एक सवाल के जवाब में कृषि मंत्री ने कहा कि मंत्री मंडल में फेरबदल मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है वह ये निर्णय सविवेक से ले सकते है। इसलिए इस बारे में वे ज्यादा कुछ तो नही कह सकते लेकिन दिल्ली रवाना होने से पहले स्वयं सीएम भूपेश बघेल ने इस बात के संकेत दिए तो इसलिए यदि उन्होंने कहा है तो निश्चित ही फेरबदल का ऐसा कुछ संकेत जरूर होगा।

जिस वक्त रविन्द्र चौबे ने यह बयान जारी किया है उस वक्त राजिम विधायक अमितेष शुक्ल और अभनपुर विधायक धन्नेद्र साहू भी उनके साथ मौजूद थे। मंत्री मंडल में फेरबदल की बात सुनते ही दोनो के चेहरों पर खुशी साफ देखी गयी। क्योकि दोनो ही मंत्री मंडल में शामिल होने के प्रबल दाबेदार है।

ऐसे में राजिम क्षेत्र की जनता के मन मे सवाल उठना लाजमी है कि यदि फेरबदल होता है तो उनके लाडले विधायक को मंत्री मंडल में जगह मिलती है या नही। खुद अमितेष भी इसी आशा में है। वे तीन बार के विधायक है और इस बार सबसे अधिक मतों से जितने वाले विधायको में शामिल है। इसके अलावा हाई कमान से उनके सम्बंध भी किसी से छुपे नही है। ऐसे में उनके मंत्री मंडल में शामिल होने की प्रबल संभावनाएं बनती है।

बतादे कि राजिम में आज से चार दिवसीय नदी उत्सव शुरू हो गया है जो 24 दिसंबर तक चलेगा। कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे इसीकार्यक्रम के शुभारंभ में शामिल होने राजिम पहुंचे थे। उन्होंने विधायक अमितेष शुक्ल और धन्नेद्र साहू के साथ पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button