
गरियाबंद सड़क हादसा: मृतकों के परिवार को 2-2 लाख रुपए सहायता राशि देने का CM बघेल ने किया ऐलान
रायपुर। गरियाबंद के जोबा मोड़ पर हुए दर्दनाक हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। वहीं 14 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। भीषण सड़क हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है।
वहीं मृतकों के परिजनों को 2 लाख रु की सहायता राशि देने का निर्देश दिए हैं। घायलों को उपचार के लिए 50 हजार रु की सहायता दी जाएगी। इसके साथ ही जिला प्रशासन को बेहतर उपचार के लिए निर्देश जारी हुआ है।
जानकारी के अनुसार सभी ट्रैक्टर की ट्राली में बैठकर छठी कार्यक्रम में शामिल होने मोहलाई गांव गए थे जहां से लौटते समय यह हादसा हुआ। सभी 5 मृतक मजरकट्टा और हरदी गांव के रहने वाले हैं।