गरीब,मजदूर भाईयों-बहनों के संग मनाएंगे दीपावली, करेंगे उनके झुग्गी झोपड़ियों में भी रोशनी :- प्रशांत सिंह ठाकुर


आशीष तिवारी आप की आवाज रायपुर

राजधानी/रायपुर।असंगठित कामगार कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत सिंह ठाकुर ने बताया कि इस दीपावली के सुअवसर पर झुग्गी-झोपड़ी में गुजर-बसर कर रहे गरीब,मजदूर भाईयों-बहनों के घर कपड़े,पटाखे,दिये और मिठाई वितरण कर उनके साथ मनायेंगे दीपावली ।

प्रशांत ठाकुर ने आगे कहा इस दो वर्षों में कोरोना महामारी ने जो कहर ढाया हैं उससे सबसे ज्यादा अगर कोई वर्ग प्रभावित हुआ है,आर्थिक ही नहीं बल्कि शारीरिक और मानसिक रूप से कमजोर हुआ है,टूटा हैं वो हमारे गरीब,मजदूर भाई-बहन हैं।लाॅकडाउन के चलते रोजगार,आमदनी,परिवहन और अच्छे चिकित्सा का अभाव जैसे समस्याओं के उत्तपन होने के कारण बड़े पैमाने में इस वर्ग ने अपने करीबियों को खोया है।और इस विकट और विषम परिस्थितियों में हमारे शीर्ष नेतृत्व आदरणीया सोनिया गांधी जी,आदरणीया प्रियंका गांधी जी,आदरणीय राहुल गांधी जी,असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय अरविंद सिंह जी,हमारे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री आदरणीय भूपेश बघेल जी,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आदरणीय मोहन मरकाम जी,अभनपुर विधायक आदरणीय धनेन्द्र साहू जी,संगठन प्रभारी महामंत्री आदरणीय चंद्रशेखर शुक्ला जी,असंगठित कामगार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आदरणीय आलोक पाण्डेय जी और सभी कांग्रेस के सांसदगण,विधायकगण,महापौर गण,पार्षदगण,कांग्रेस के नेतागण,एवं समस्त कार्यकर्तागणों ने हमारे गरीब मजदूर भाईयों-बहनों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहें हैं,और अपने क्षमता से अधिक मदद करने के भाव से आर्थिक सहयोग देते हुए राहत सामग्री पहुंचाने का काम किया हैं।इसी कड़ी को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से छोटा सा एक प्रयास असंगठित कामगार कांग्रेस रायपुर जिला के बैनर तले।
*प्रशांत सिंह ठाकुर ने हाँथ जोड़ कर छत्तीसगढ़ के उन रहवासियों से अपील की है जो सकक्षम हैं किसी गरीब,मजदूर के घर को दिये से जगमगाने में,उनके बच्चों के चेहरे पर मुस्कराहट लाने में यैसे सम्मानित लोग इस कार्यक्रम से जूड़े या अपने क्षेत्र में,अपने स्तर से इस कार्यक्रम को आगे बढाये तभी सही मायने में दीपावली सार्थक हो पायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button