
रायपुर. पूर्व सीएम डॉ रमन सिंह ने राज्य सरकार पर तीखा तंज कसा है. डॉ रमन सिंह ने बैंक द्वारा कुर्क किए जाने की एक इश्तिहार कतरन को टैग करते हुए ट्वीट कर कहा कि ये है गर्त में जाता कांग्रेस का ‘छत्तीसगढ़ मॉडल’ आज कर्ज न चुकाने पर बैंक नया रायपुर की सरकारी संपत्तियों को कब्जे में ले रहा है. कल भूपेश बघेल सरकार के आर्थिक कुप्रबंधन और कर्ज लो घी पियो की आदत से विधानसभा, मंत्रालय, चौक-चौराहे के साथ छत्तीसगढ़ महतारी गिरवी हो जाएगी…!




