पटना. राजधानी पटना में गर्भवती महिला के साथ गैंगरेप (Patna Gang Rape) का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना पटना के बेउर थाना क्षेत्र के सिपारा की है. शनिवार की देर रात घर के पास टहलने निकली गर्भवती महिला (Pregnant Lady) को अगवा करने के बाद उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. तीन युवकों ने उसके साथ गैंगरेप घटना को अंजाम दिया और फिर उसे बेहोशी की हालत में पटना जंक्शन के पास रेल लाइन पर छोड़ कर आरोपी फरार हो गए.


