लोगों में जागरूकता और मोबिलाइजेशन कराकर सभी के सहयोग से टीकाकरण कार्य को बढ़ाए….. 300 केन्द्रो में कोविड-19 का लगाया जा रहा है टीका
जशपुरनगर 19 अपै्रल 2021/
[img-slider id="274450"]
कलेक्टर श्री महादेव कावरे के मार्गदर्षन में जिले में कोविड 19 के संक्रमण से बचाव एवं इसके रोकथाम के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। जिसमें जषपुर जिले में 45 वर्ष या अधिक उम्र के व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा रहा है। कलेक्टर श्री कावरे ने बताया कि अभियान के तहत वर्तमान में 15000 से भी अधिक वैक्सीन के डोस उपलब्ध है। उसके बावजूद टीकाकरण केंद्रों में लोग की उपस्थिति कम हो रही है। उन्होंने लोगों में जागरूकता और मोबिलाइजेशन कराकर सभी के सहयोग से टीकाकरण की कार्रवाई किए जाने के निर्देष दिए है। टीकाकरण अभियान के तहत् लगभग 300 केंद्रों में कोविड-19 के टीके लगाए जा रहे है।



