गर्लफ्रेंड गेट पर चिल्लाती रही बाबू-शोना, अंदर ब्वॉयफ्रेंड ने रचा ली दूसरी लड़की से शादी, हाई वोल्टेज ड्रामा में हुई पुलिस की एंट्री

1 Min Read

इश्क, शादी और हंगामा.. ये घटना पूरी फिल्मी है, होशंगाबाद के कोठी बाजार इलाके के कामाख्या गार्डन में अंदर शादी समारोह चल रहा था। लेकिन बाहर एक लड़की हंगामा कर रही थी।

दरअसल लड़की का कहना था कि प्यार और शादी का वादा करने के बाद उसका प्रेमी किसी और से शादी कर रहा है।

लड़की गेट के बाहर से ही अपने प्रेमी को बाबू- बाबू कहकर बुला रही थी, वहीं हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद परिजनों ने पुलिस को इसकी खबर दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस, युवती को अपने साथ थाने ले गई।

Share This Article
Leave a Comment