गलती से कर्मचारी को कंपनी ने दे दी 300 महीने की सैलरी, फिर हुआ वो जो आप सोच भी नहीं सकते

हम सभी यह बात जानते हैं कि महीने भर काम करने के बाद कर्मचारियों को एक तारीख का बड़ा ही बेसब्री से इंतजार होता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इस दिन सैलरी आती है जिससे पूरे महीने का खर्चा चलता है। केवल यही नहीं बल्कि कई बार तो महीने के आखिरी दिनों में लोगों के पास पैसे खत्म हो जाते हैं तो थोड़े में गुजारा करते रहते हैं। आप सभी यह भी जानते होंगे कि प्राइवेट कंपनी में काम करने वाले एम्प्लाई को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है और उन्हें सैलरी की अहमियत बहुत अच्छे से मालूम होती है। यहाँ जैसे ही सैलरी बांटी जाती है वैसे ही एम्प्लाईज के चेहरे की मुस्कान बढ़ जाती है। हालांकि, एक अजीबोगरीब मामले में एक एम्प्लाई को उसके सोच से कहीं अधिक सैलरी मिल गई, जिसके बाद उसने रिजाइन दे दिया और गायब हो गया।

सुनकर आप कहेंगे ये क्या हुआ? लेकिन यह सच है। जी दरअसल एक कर्मचारी को कंपनी ने गलती से हजारों-लाखों नहीं बल्कि एक करोड़ से ज्यादा सैलरी दे दी और कर्मचारी को गलती से उसके वेतन का 286 गुना भुगतान कर दिया गया था। वहीं इस घटना के बाद, कर्मचारी ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया और अपने कंपनी से वादा किया कि वह अधिक भुगतान की गई राशि को वापस कर देगा, गायब हो गया। आप सभी को बता दें कि यह चिली में cecinas (स्पेनिश मूल का एक प्रकार का निर्जलित मांस) की सबसे बड़ी कंपनी है।

बताया जा रहा है जब कंपनी कर्मचारियों को वेतन ट्रांसफर कर रही थी, एक त्रुटि थी जिसके कारण इतनी बड़ी गलती हुई। वहीं स्थानीय मीडिया के अनुसार, कंपनी ने गलती से कर्मचारी को 500,000 पेसो (43,000 रुपये) के बजाय 165,398,851 चिली पेसो (1।42 करोड़ रुपये) का भुगतान किया। आप सभी को बता दें कि यह पूरा घटनाक्रम फूड इंडस्ट्रियल कंसोर्टियम (Cial) के मानव संसाधन क्षेत्र में हुआ। जी हाँ और यह एक ऐसी कंपनी है जिसके नियंत्रण में सैन जॉर्ज, ला प्रेफेरिडा और विंटर जैसे महत्वपूर्ण चिली ब्रांड हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button