
दिनेश दुबे 9425523689
आप की आवाज
*गांधी जयंती एवं स्वच्छता लीग के अवसर पर दशहरा ग्राउंड में सफाई कार्य का आगाज*
बेमेतरा – स्वच्छता लीग पखवाड़े के अंतर्गत गांधी जयंती के अवसर पर नगर पालिका परिषद बेमेतरा द्वारा कृषि मंडी परिसर में सफाई अभियान का वृहद आयोजन किया गया जिसमें विधायक आशीष छाबड़ा के साथ, नगर पालिका उपाध्यक्ष पंचू साहू , नगर पालिका के टीम में मुख्य नगर पालिका अधिकारी भूपेन्द्र उपाध्याय, स्वच्छ भारत मिशन के नोडल अधिकारी संजय मोटवानी उप अभियंता, शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष सुमन गोस्वामी, अवनीश राघव, मनोज शर्मा पार्षद, प्रवीण नीलू राजपूत पार्षद, देवराम साहू पार्षद, श्रीमती रश्मि फणेेंद्र मिश्रा पार्षद, श्रीमति लच्छनी (लक्ष्मी) यशवंत लहरे, अखिलेश मिंटा नामदेव पार्षद, आशीष राम ठाकुर पार्षद, सोमनाथ ध्रुव पार्षद, साधेलाल बघेल पार्षद, श्रीमती जनता साहू एल्डरमेन, कृष्णनारायण ताम्रकार उप अभियंता, रवि श्रीवास्तव राजस्व निरीक्षक, डॉ. सुभाष साहू, विनीत ठाकुर संतोष वर्मा कामदेव वर्मा ईश्वर वर्मा राजेश पवार, समे लाल, तुलेश्वर चौहान के साथ स्व सहायता समूह के समस्त महिलाएं एवं सफाई कर्मचारियों की पूरी टीम के द्वारा किया गया। पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी कृषि उपज मंडी में जिला स्तरीय दशहरा का आयोजन किया जावेगा।



