छत्तीसगढ़न्यूज़

अबैध रेत उत्खनन करने वाले लोगों के लिए शिवसेना का दो टूक दिया जिला प्रशासन को ज्ञापन।

WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM
WhatsApp Image 2026-11-19 at 7.10.01 PM (1)

बिप्लब कुण्डू-पखांजुर

पखांजुर–। शिवसेना कांकेर जिला इकाई के चेनाराम सिवाना ,अनीश नरेटी, सुखचंद मंडावी, प्रयाग नरवास ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा है कि विगत दिनों शिवसेना द्वारा चारामा के महानदी में व्यापक स्तर पर हो रहे रेत के अवैध उत्खनन, बिना अनुमति के मशीनों से रेत के उत्खनन रोकने की मांग को लेकर जिला प्रशासन, स्थानीय चारामा प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। किंतु उस पर कोई कार्यवाही नहीं होने के कारण शिवसेना कार्यकर्ताओं आंदोलन प्रारंभ करने हेतु गांव गांव में जन जागरण फैलाया जा रहा था जिसके बीच शिवसेना कार्यकर्ता पदाधिकारी अवैध रेत उत्खनन स्थल पहुंचे जहां पर अवैध उत्खनन देख उन्होंने प्रशासन को अवगत कराया एवं प्रशासन को वहां पर बुलाया इस दौरान ठेकेदार के गुंडों द्वारा उन पर हमला कर दिया गया और उनसे गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी दी गई। जिसकी शिकायत शिवसेना पदाधिकारियों ,कार्यकर्ताओं द्वारा चारामा थाना में कर दी गई है शिवसेना कांकेर जिला इस घटना की कड़ी शब्दों में निंदा करती है ।और उन रेत तस्करों, चोरों को आगाह करती है। स्थानीय प्रशासन को आगाह करती है कि शिवसेना कार्यकर्ता चूड़ी पहन कर नहीं बैठे हुए हैं रेत तस्करों और तस्करों को सहयोग करने वालों को शीघ्र ही शिवसेना द्वारा ईंट का जवाब पत्थर से दिया जाएगा।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button