गिरे विशालकाय पेड़ को हटाकर बहाल हुआ यातायात व्यवस्था

, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह व थाना प्रभारी संजय यादव की मौजूदगी में कार्रवाई*

किरंदुल/किरंदुल मुख्य मार्ग पर श्मशान घाट के पास अचानक एक विशालकाय पेड़ गिर जाने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। सड़क पर पेड़ गिरने से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका अमला, पुलिस प्रशासन सहित पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह एवं थाना प्रभारी संजय यादव मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उनके मार्गदर्शन में तत्काल पेड़ को हटाने का कार्य शुरू किया गया।
नगर पालिका की टीम ने मशीनों और श्रमिकों की मदद से पेड़ को काटकर सड़क से हटाया, वहीं पुलिस बल ने यातायात को नियंत्रित करते हुए लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की सलाह दी। प्रशासन की तत्परता के चलते कुछ ही समय में मार्ग को पूरी तरह साफ कर यातायात सुचारू रूप से बहाल कर दिया गया।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि समय रहते कदम उठाने से बड़ी दुर्घटना टल गई और आमजन को जल्द राहत मिली।

Back to top button