गुणवत्ताहीन सड़क निर्माण से क्षेत्र के जनता हो रहे परेशान, ठेकेदार की मनमानी…

अशोक सारथी, आपकी आवाज न्यूज धौंराभाठा:- जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत पालीघाट से अमलीढोड़ा तक रोड़ निमाण का कार्य का भूमि पूजन 24/04/22 को माननीय मा. चक्रधर सिंह सिदार विधायक लैलूंगा द्वारा किया गया था। कार्य में संबंधित ठेकेदार द्वारा सही ढंग से नहीं किया जा रहा है जिसके कारण आम जनता को रोड़ में चलना कठिन हो रहा है। मैटीरियल मे गुणवत्ता की कमी के कारण सूखा डाल दिया जा रहा है पानी का छिड़काव नही किया जा रहा है,रोलर नही चलाने के कारण उस रास्ते में बाइक सवार आम आदमी को चलना बहुत कठिन हो रहा है चार पहिया वाहन चालाक दुर्घटना के शिकार हो रहे हैं पैदल चलने भी परेशानी होती है जब कोई वाहन तेज रफ्तार से गुजरता है तो गिट्टी की ठोकर से चलने वाला आदमी प्रभावित हो रहा है। जनता की दुख दर्द को कोई नही सुन रहा है। संबंधित विभाग से कार्य की गुणवत्ता में सुधार करना चाहिए। सड़क की लंबाई 3,20 किलो मीटर हेतु छत्तीस गढ़ शासन द्वारा 473.25 लाख रुपए की मंजूरी मिलने के बाद भी ठेकेदार द्वारा जनता की मुख्य सड़क जो तमनार को जाता है उसकी सही ढग सेकाम नही कराना बहुत दुख की बात है । सड़क बार बार नही बनता है शासन प्रशासन द्वारा समय समय पर पी डब्लूडी विभाग प्रमुख द्वारा इस कार्य को बरसात के पहले सही ढंग से पुरा कराने की पहल करनी चाहिए।
जनता की आवाज को शासन-प्रशासन को समझने की जरूरत है । सरकारी निर्माण कार्यों की ठीक से जांच पड़ताल करनी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button