संयुक्त कलेक्टर ने कुर्रोग एवं बटईकेला धान खरीदी केन्द्र का किया निरीक्षण

जशपुरनगर 16 दिसम्बर 2022/संयुक्त कलेक्टर श्री आर.पी. चौहान ने आज धान उपार्जन केंद्र कुर्राेग एवं बटईकेला का निरीक्षण किया और किसानों से धान खरीदी के जानकारी ली। उन्होंने बताया कि कुर्राेग धान खरीदी केन्द्र में 38 किसानों का टोकन कटा था। जिसमें से निरीक्षण समय तक 24 किसानों ने अपना धान बेचने के लिए केन्द्र में उपस्थित थे। इसी प्रकार बटाइकेला धान उपार्जन केंद्र में 19 किसानों को टोकन कटा था। जिसमें से 13 किसान धान बेच रहे थे।
संयुक्त कलेक्टर ने किसानों से चर्चा करके धान खरीदी केंद्र में किसानों के सुविधा के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि धान विक्रय करने में कोई परेशानी नहीं हो रही है। किसानों के लिए धान खरीदी केन्द्रों में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button