
गुरुनानक जयंती प्रकाश पर्व पर सुभाष पाण्डेय साथियों सहित शामिल हुए
रायगढ़: गुरुनानक जयंती के प्रकाश पर्व पर आयोजित सिख समाज द्वारा स्थानीय मंगलम में शबद कीर्तन एवम गुरु लंगर के आयोजित कार्यक्रम में नगर निगम के पूर्व सभापति एवम पार्षद सुभाष पाण्डेय,स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक अभिषेक शर्मा एवम सांसद के निज सहायक गणेश साव,पूर्व पार्षद ज्ञानू मोदी,लल्ला देवांगन ने उपस्थित होकर सिख समाज के पदाधिकारियों को गुरुनानक पर्व की बधाई दी एवम शबद कीर्तन का आनंद लिया तथा साथ ही हजारों सिख समाज के गणमान्य नागरिकों के साथ लंगर ग्रहण किया !


