गुरूदेव सिंह गुजराल के दशकर्म में शमिल हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के महामंत्री

अम्बिका सोनवानी
गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी ऑडिटर सरदार गुरूदेव सिंह गुजराल के दशकर्म में शमिल हुए भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री, गुरुनाम सिंह

घरघोड़ा। क्षेत्र के ग्राम राजा का ताजपुर निवासी गुरूद्वारा प्रबंधक कमेटी के ऑडिटर सरदार गुरूदेव सिंह गुजराल जी का निधन १८ अक्टूबर  राउरकेला के एक निजी अस्पताल में हो गया था। जिसका दशकर्म का कार्यक्रम 24 अक्टूबर गुरूवार को सुंदरगढ़ ओडिशा में हुआ  जिसमें भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री, गुरुनाम सिंह ने सुंदरगढ़ पहुंच कर सरदार गुरूदेव सिंह गुजराल को श्रद्धजंली दी।  वे गुरुद्वारे के सभी कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे, साथ ही गुरु घर के विकास में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सभी पदाधिकारियों सहित सिक्ख समाज व उनके मिलने वालो ने गुरदेव सिंह गुजराल की मौत पर गहरा शोक व्यक्त किया और श्रद्धाजलि देकर पीडि़त परिवार को सांतावाना दी है।  दशकर्म कार्यक्रम में  गुरुनाम सिंह, रवि गुजराल,  रिंकू सिंह, अनिता कौर, सिमरन कौर, राशमी कौर, प्रीति कौर, काका सिंह शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button