छत्तीसगढ़न्यूज़

छत्तीसगढ़ – बड़ी नक्सली साजिश हुई नाकाम, जवानों ने ढूंढ निकाला नक्सलियों द्वारा लगाए गए 5 किलो का आईईडी बम

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

 छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित उत्तर बस्तर यानि कांकेर जिले में एक बार फिर जवानों ने बड़ी नक्सली साजिश को नाकाम कर दिया है। जवानों ने सर्चिंग के दौरान 5 किलो की आइईडी बरामद की है।

माना जा रहा है कि नक्सलियो ने गश्त पर निकलने वाले जवानों को नुकसान पहुंचाने की गरज से आइईडी प्लांट कर रखी थी।

नक्सली साजिश की सूचना मिलने के बाद डीआरजी के जवान ताडोकी क्षेत्र से सर्चिंग पर रवाना हुए थे। इस दौरान मानकोट के जंगलों में नक्सलियों द्वारा प्लांट आइईडी को जवानों ने ढूंढ निकाला और मौके पर ही ब्लास्ट कर निष्क्रिय कर दिया है। बता दें कि हाल ही में जिले में लगातार नक्सली आत्म समर्पण कर रहे हैं, जिससे नक्सल संगठन में बौखलाहट देखी जा रही है और नक्सली जवानों को नुकसान पहुंचाने साजिश रच रह है। लेकिन जवानो ने अपनी सतकर्ता से नक्सली मनसूबे पर पानी फेर दिया है

Show More
PAPPU SONI

PAPPU SONI

सह संपादक
Back to top button