न्यूज़

पति नपुंसक है, हनीमून पर…, नई नवेली दुल्हन पहुंची पुलिस के पास.

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका

इंदौर: मध्य प्रदेश के इंदौर शहर की एक नव-विवाहिता ने नपुंसक पति और परिवारवालों पर दहेज प्रताड़ना का केस दर्ज करवाया है। पीड़िता का आरोप है कि पति को गंभीर बीमारियां है, बीमारियां छुपा कर उसके साथ विवाह किया गया है। हनीमून पर भी उन्होंने मुझसे शारीरिक संबंध नहीं बनाए। मैंने आपत्ति ली तो कहा कि मैं पति धर्म नहीं निभा सकता। शादी के ठीक पहले मेरे परिवार वालों से जबरदस्ती 5 लाख वसूले गए थे।

थाना प्रभारी ज्योति शर्मा ने जानकारी दी है कि नेहरू नगर क्षेत्र में रहने वाली नव-विवाहिता ने मुंबई निवासी पति भूपेंद्र बावसकर, सास शिल्पा, ननद मेघना और नंदोई निखिल के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज करवाया है। पीड़िता ने बताया कि इसी साल फरवरी महीने में उसकी शादी हुई थी। दहेज लोभी ससुराल वालों ने शादी के एक दिन पहले 5 लाख रुपए और 5 तोला सोने की डिमांड रख दी। परिवार वालों ने शादी के लिए इंतज़ाम कर उन्हें पैसा और सोना दिया। जिसके बाद विवाह हुआ।

पीड़िता ने जानकारी दी है कि शादी के बाद वह मुंबई अपने ससुराल पहुंची। लगभग एक हफ्ते तक वहां रही। पति भूपेंद्र ने मुझसे रिलेशन नहीं बनाए। बाद में हनीमून पर गए, वहां भी पति मुझसे दूर-दूर ही रहा। मैंने इस पर आपत्ति जताई, तो पति ने बताया कि उसे कई बीमारियां है। मैंने विरोध किया और मैं वापस अपने ससुराल मुंबई पहुंच गई। यहां ससुराल वाले बाद में 10 लाख रुपए की डिमांड कर विवाद करने लगे। मैं इंदौर आई और यहां मैंने परिजनों को सारी बात बता कर केस दर्ज करवाया है।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button