छत्तीसगढ़न्यूज़

गृह मंत्रालय के निर्देश पर रायपुर का युवक गिरफ्तार

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

रायपुर। चाईल्ड पोर्नोग्राफी प्रकरण में आरोपी भावेश पटेल की गिरफ्तारी हुई है. दरअसल गृह मंत्रालय एन.सी.आर.बी. नई दिल्ली एवं पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर से प्राप्त चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरण साईबर सेल रायपुर को प्राप्त हुये थे तथा प्रकरण में अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में साईबर विंग द्वारा प्रकरण में तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी की पहचान भावेश पटेल निवासी डॉ. राजेन्द्र नगर रायपुर के रूप में की गई। आरोपी भावेश पटेल द्वारा थाना सिविल लाईन क्षेत्र में रहते हुये अपने मोबाईल फोन से बच्चों से संबंधित अश्लील विडियो अपलोड कर सोशल मीडिया में प्रसारित किया गया था। जिस पर थाना प्रभारी सिविल लाईन के नेतृत्व में थाना सिविल लाईन पुलिस की टीम द्वारा आरोपी भावेश पटेल की पतासाजी कर उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन जप्त किया जाकर आरोपी के विरूद्ध थाना सिविल लाईन में अपराध क्रमांक 292/23 धारा 67बी आई.टी. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है। रायपुर पुलिस द्वारा चाईल्ड पोर्नोग्राफी के प्रकरणों में लगातार कार्यवाही की जा रही है, जो भविष्य में भी जारी रहेगी।

Show More
Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button