रायगढ़ में सौंदर्यीकरण कार्यों से बदली शहर की तस्वीर, प्रमुख मार्ग बने आकर्षण का केंद्र
रायगढ़।
इन स्थानों पर आकर्षक रंग-रोगन, भित्ति चित्र, स्थानीय संस्कृति और विरासत को दर्शाती कलाकृतियाँ तथा सुव्यवस्थित लाइटिंग की गई है, जिससे दिन के साथ-साथ रात्रि में भी यह स्थल अत्यंत मनोहारी दिखाई दे रहे हैं। विशेष रूप से केलो पुल पर की गई कलाकृतियाँ और प्रकाश व्यवस्था लोगों को रुककर तस्वीरें लेने के लिए आकर्षित कर रही हैं। चक्रपथ के ऊपर बाउंड्रीवाल कर इसमें भारतीय नृत्य की रंग बिरंगी कलाकृतिया विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। युवा वर्ग के लिए यह आकर्षित सेल्फ़ी प्वाइंट बनी हुई है।
इसी तरह निगम कार्यालय से लेकर उसपार गोगा राइस मिल आरओबी क्षेत्र में किए गए विभिन्न रंगों की कला आकृतियां देखते ही बन रही है और रंग बिरंगी नजारा आंखों को सुकून दे रही है। सौंदर्यीकरण कार्य से शहर में यातायात करने वाले नागरिकों को भी एक सुखद अनुभव मिल रहा है। दीवारों पर उकेरी गई चित्रकारी में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक संदेशों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया है।
शहरवासियों ने इन सौंदर्यीकरण कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि इससे शहर की छवि निखरी है और बाहरी लोगों पर भी सकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। नागरिकों का मानना है कि इस तरह के कार्यों से न केवल सौंदर्य बढ़ता है, बल्कि शहर के प्रति गर्व की भावना भी मजबूत होती है।
नगर कमिश्नर बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि आने वाले समय में शहर के अन्य प्रमुख चौराहों, पुलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर भी इसी तरह के सौंदर्यीकरण कार्य किए जाएंगे, ताकि शहर को स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित रूप में विकसित किया जा सके। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन कलाकृतियों एवं सार्वजनिक संपत्तियों की सुरक्षा एवं शहर की स्वच्छता बनाए रखने में निगम प्रशासन के अभियान में सहयोग करें।



