छत्तीसगढ़न्यूज़

प्रथम जिला स्तरीय राज्योत्सव में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

आप की आवाज
*प्रथम जिला स्तरीय राज्योत्सव में विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े होंगी मुख्य अतिथि
*समस्त विधानसभा व जिलेवासियों को विधायक उत्तरी जांगड़े ने पूर्व संध्या  राज्य स्थापना दिवस की दी बधाई
कोसीर/सारंगढ़।छत्तीसगढ़ राज्य के नवगठित 30 वां जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ में प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस समारोह राज्य उत्सव 1 नवंबर को भव्य रुप से खेल भाटा मैदान सारंगढ़ में मनाया जाएगा जिसमें बतौर मुख्य अतिथि सारंगढ़ विधायक छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष श्रीमती उत्तरी जांगड़े ,विशिष्ट अतिथि चंद्रदेव राय संसदीय सचिव,श्रीमती गोमती साय सांसद लोकसभा रायगढ़,गुहाराम  अजगळे सांसद लोकसभा जांजगीर चांपा, प्रकाश नायक विधायक रायगढ़, श्रीमती पदमा मनहर उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति आयोग,निराकार पटेल अध्यक्ष जिला पंचायत रायगढ़, राजेश शर्मा अध्यक्ष जिला पंचायत बलोदा बाजार पुरुषोत्तम साहू सदस्य गौ सेवा आयोग, श्रीमती मंजू मालाकार जनपद अध्यक्ष सारंगढ़, श्रीमती तारा अरुण शर्मा जनपद अध्यक्ष बरमकेला,श्रीमती भूमिका कत्था कार जनपद पंचायत अध्यक्ष बिलाईगढ़,श्रीमती सोनी अजय बंजारे नगर पालिका अध्यक्ष सारंगढ़, हेमसागर नायक नगर पंचायत अध्यक्ष
बरमकेला,स्वप्निल स्वर्णकार अध्यक्ष नगर पंचायत सरिया, श्रीमती सोनल भट्ट अध्यक्ष नगर पंचायत बिलाईगढ़,श्रीमती नर्मदा अमित कौशिक अध्यक्ष नगर पंचायत भटगांव व स्थानीय जनप्रतिनिधि गण, गणमान्य अधिकारी, कर्मचारी पत्रकार बंधु क्षेत्रवासियों की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न होगा इस अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा जिसके लिए जिला प्रशासन  तैयारी में जुटी है।

Show More
DINESH DUBEY

DINESH DUBEY

REPORTER
Back to top button