गोंड समाज महासम्मेलन सफलतापूर्वक संपन्न

आप की आवाज न्यूज़ धौराभाठा
* गोंड समाज महासम्मेलन 2022 की जांजगीर में सफलता पूर्वक समपन्न *  धौंराभांठा:– जिला रायगढ़ अंतर्गत वि.खं. तमनार के ग्राम जांजगीर मेंं 03.04.2022 को गोंडवाना गोंड महासभा जिला ईकाई रायगढ़ छ.ग. के तत्वाधान मेंं गोंड समाज का एक दिवसीय गोंड समाज महासम्मेलन ग्राम जांजगीर, पो.-आमगांव,तह.-तमनार, जिला रायगढ़ छ.ग. में  आयोजित किया गया।
     कार्यक्रम के प्रथम सत्र में गोंड समाज के ईष्टदेव की पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात संशोधित गोंड समाज नियमावली पुस्तिका का विमोचन किया गया।
तत्पश्चात अतिथियों का आगमन/आसन ग्रहण/स्वागत/संबोधन एवं उद्बोधन किया गया। सभी आगंतुकों को भोजन कराया गया।
मेडिकल/इंजीनियरिंग/केंद्रीय लॉ कालेज 2021 में चयनित छात्र-छात्राओं एवं राज्य प्रशासनिक सेवा के लिए चयनित अधिकारियों का सम्मान किया गया।
इसके बाद अतिविशिष्ट समाज सेवियों एवं गोंड समाज के लगनिहा एवं बैजनों का सम्मान किया गया।
गोंडवाना गोंड महासभा जिला ईकाई रायगढ़ छ.ग. कर्मचारी प्रभाग में नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण एवं सम्मान किया गया। जिला मुख्यालय रायगढ़ में गोंड़ समाज सामुदायिक भवन निर्माण हेतु सहयोग राशि पर चर्चा एवं प्रस्ताव पारित भी किया गया। रायगढ़ जिला में निवासरत गोंड़ समाज के सभी पंगतों में रोटी-बेटी का संबंध पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित कर घोषणा भी किया गया।
इस कार्यक्रम सभी का आभार प्रदर्शन करते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।
    इस कार्यक्रम के आकर्षक को बढ़ाने में क्षेत्र के गोंड़ समाज के बच्चे-बच्चीयों ने अपने छत्तीसगढ़ी कर्मा नृत्य एवं गोंड़ समाज के संदेश से शुसज्जित नृत्य से कार्यक्रम में उपस्थित सभी को आनंदित किये।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में  शिशुपाल सोरी “आईएएस” संसदीय सचिव छ.ग. शासन ( राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय गोंड़वाना गोंड़ महासभा) मंचासीन थे।
कार्यक्रम अध्यक्ष-  चक्रधर सिंह सिदार ( विधायक लैलूंगा) जिला संरक्षक थे।
अतिविशिष्ट अतिथिगण –  राम विचार नेताम  सांसद ( राज्य सभा), रामपुकार सिंह ( विधायक पत्थलगांव), बलभद्र माझी (पू. सांसद ओड़िशा), खाम सिंह माझी ( राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओड़िशा), घनश्याम नेताम (राष्ट्रीय सचिव),श्रीमती धनेश्वरी सिदार (प्रधान न्यायाधीश कुटुम्ब न्यायलय बिलासपुर), के.एस. मण्डावी (मुख्य कार्यपालन अधिकारी जि.पं. जशपुर),एम.एल. सिदार (उ.व. मण्डलाधिकारी कवर्धा),निलकंठ टेकाम (आईएएस)(प्रांतीय अध्यक्ष छ.ग.), महेन्द्र नायक(प्रांतीय अध्यक्ष ओड़िशा),भरत सिंह आईपीएस (कार्यकारी प्रांतीय अध्यक्ष छ.ग.),रतन सिंह पोर्ते जिलाध्यक्ष रायगढ़, राजा जितेंद्र बहादुर सिंह, राजमहल मालखरौदा( जिला संरक्षक चांपा), रानी भवानी देवी सिंह राजमहल रायगढ़, सुश्री उर्वशी सिंह देवी जी राजमहल रायगढ़, यशवंत राज सिंह तारापुर जमींदार जि.सं.स.रायगढ़, एन. आर.सिदार कार्य. जि.सं जांजगीर चांपा, बरन सिंह ठाकुर जि.सं.सदस्य जि.रायगढ़, सुरेन्द्र सिंह सिदार जि.सं.सदस्य जि. रायगढ़, यशोमती सिदार जिला उपाध्यक्ष, श्रीमती लोकेश्वरी सिदार जि.सं.सदस्य जि.रायगढ़, श्रीमती स्वागतिका सिदार जिलाध्यक्ष, श्रीमती स्नेहलता सिदार कार्यकारी जिलाध्यक्ष, श्रीमती विद्यावती सिदार कार्यकारी महासचिव, भुपदेव सिदार कार्यकारी जिलाध्यक्ष आदि सभी सभी गोंड़वाना गोंड़ समाज के मुख्य धारा जांजगीर में होने वाले 2022 के महासम्मेलन में शामिल होकर कार्यक्रम  सफल बनाये। इस कार्यक्रम को कराने मेंं गोंड़वाना गोंड़ महासभा ईकाई रायगढ़ के समाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग विशेष रूप में रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button