
मनेद्रगढ़ जिला के छिपछिपी उप स्वास्थ्य केंद्र में स्वास्थ्य विभाग के महिला कर्मचारी के साथ 4 आरोपियों ने दुष्कर्म किया था। इसी संबंध में मनेंद्रगढ़ स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी व अधिकारी लगातार आंदोलनरत है।
प्रदेश स्तर पर महिला कर्मचारीयों अधिकारीयों की सुरक्षा को लेकर है मांगतेज हो गई है।मंगलवार को मनेंद्रगढ़ में जन आक्रोश रैली निकाल कर कलेक्टर एमसीबी को ज्ञापन सौंपा गया और ज्ञापन सौपा गया ।
छत्तीसगढ़ प्रदेश एन. एच. एम. कर्मचारी संघ अध्यक्ष हेमंत कुमार सिन्हा ने बताया कि सोमवार को एम.डी.एन.एच.एम. रायपुर समस्त कर्मचारी संघ करेंगे जिसमें हजारो की संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। और प्रदेश भर में महिला कर्मचारियों अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर मांग करेंगे।मांग पूरी ना होने पर हड़ताल में भी जाने की चेतावनी दी है।
