देश विदेश

गोल्‍ड के दाम घटकर 46 हजार के करीब पहुंचे, चेक करें 10 ग्राम सोने के नए भाव

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

नई दिल्ली. भारतीय सर्राफा बाजार में आज यानी 22 जुलाई 2021 को सोने के भाव (Gold Price Today) में गिरावट दर्ज की गई है. इससे गोल्‍ड 46,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया. वहीं, चांदी की कीमत (Silver Price Today) में आज मामूली तेजी का रुख दिखाई दिया. पिछले कारोबारी सत्र के दौरान दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 46,716 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था. वहीं, चांदी 65,480 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुई थी. अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में गोल्‍ड के दाम में आज कमी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमतों में ज्‍यादा बदलाव नहीं हुआ.

सोने की नई कीमत
दिल्ली सर्राफा बाजार में बृहस्‍पतिवार को सोने के भाव में 264 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी दर्ज की गई. राजधानी दिल्ली (Delhi) में 99.9 ग्राम शुद्धता वाले सोने का नया भाव आज 46,452 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुंचकर बंद हुआ. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने की कीमत आज घटकर 1,797 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

चांदी का नया भाव
चांदी की कीमत में आज सोने के उलट मामूली तेजी दिखाई दी. दिल्‍ली सर्राफा बाजार में बृहस्‍पतिवार को चांदी के दाम महज 4 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 65,484 रुपये प्रति किग्रा पर बंद हुए. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में चांदी के दाम में आज ज्‍यादा बदलाव नहीं हुआ और ये 25.17 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गई.

गोल्‍ड की कीमत में क्‍यों आई कमी
एचडीएफसी सिक्‍योरिटीज (HDFC Securities) के सीनियर एनालिस्‍ट (कमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा कि डॉलर में मजबूती और अमेरिकी बॉन्‍ड के यील्‍ड में बढ़ोतरी के कारण गोल्‍ड की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, अंतरराष्‍ट्रीय बाजार में सोने के दाम में आई गिरावट का असर भारत में भी दिखाई दिया है.

भीम तिवारी

भीम तिवारी

प्रधान संपादक
Back to top button