गौ सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत सिंह ने सीएम से मिलकर सौंपा पत्


भगवन्त यादव संबाददाता

कुशीनगर
रामकोला। नगर पंचायत के सीमा विस्तार के लिए गौ सेवा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर पत्र सौंपा उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की है कि डीएम को ओर से शासन को भेजे गए प्रस्ताव को स्वीकृत कर नगर पंचायत का सीमा विस्तार के लिए अधिसूचना जारी किया जाय। गो सेवा आयोग के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत सिंह पुर अतुल सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराज को पत्र के माध्यम से बताया हॉकी शासन की ओर से नगर पंचायत रामकोला के सीमा विस्तार में शामिल होने वाले राजस्व ग्रामों के बारे में संतुष्टि सहित प्रस्ताव 23 फरवरी 2021 को जारी पत्र के माध्यम से मांगा गया था यहां डीएम ने 16 जुलाई 2021 को प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज दिया है सीमा विस्तार में नगर पंचायत क्षेत्र के सीमावर्ती राजस्व ग्राम पिडारी ,मोरवन, धर्ममौली, भठही खुर्द, धनौजी खास, रामकोला देहात, धर्म समधा, इंद्रसेनवा, कुसम्ही, उर्दहा,परोरहा, अहिरौली कुसम्ही,फरना को सम्पूर्ण और सपहा, बैरिया, धुआटीकर,अमवा बाजार, मोती पाकड़, मेहंदी गंज,सौनहा,पंप उर, और कुसमहा का आंशिक मांग सामिल होना है। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत का गठन 1958 में हुआ था जब तक इसका सीमा विस्तार नहीं हो सका है जिस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आश्वस्त किया कि जल्द ही प्रक्रिया पूरी कर अधिसूचना जारी हो जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button