MP की शेरनी से विद्या बालन ने की बात, कहा- आपकी जगह मैं होती तो बेहोश होकर गिर जाती…जानिए मामला
होशंगाबाद, सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में बाघ से सामना कर अपने साथियों की जान बचाने वाली महिला शेरनी (वनरक्षक सुधा धुर्वे) एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वनकर्मी सुधा धुर्वे से बॉलीवुज अभिनेत्री विद्या बालन ने ऑनलाइन बात की है. इस दौरान महिला वनरक्षक की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि आप बहुत हिम्मती हो.












