छत्तीसगढ़न्यूज़

ग्राम पंचायत सचिव पद पर मिली अनुकंपा नियुक्ति

नवरात्रि दिवाली मोबाइल मेगा ऑफर
श्री पारस कलेक्शन दिवाली धमाका
1795435532630

भूपेंद्र गोस्वामी आपकी आवाज
गरियाबंद 26 अप्रैल 2022/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव द्वारा जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत रजकट्ठी के ग्राम पंचायत सचिव दिवंगत श्री ओमप्रकाश नेताम की सुपुत्री कुमारी वर्षा नेताम को ग्राम पंचायत सचिव के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान किया गया है। दिवंगत श्री ओमप्रकाश नेताम जनपद पंचायत फिंगेश्वर अंतर्गत ग्राम पंचायत रजकट्ठी में ग्राम पंचायत सचिव के पद पर पदस्थ थे। सचिव के पद पर रहते हुए 11 फरवरी 2022 को उनका आकस्मिक निधन हो गया। दिवंगत पंचायत सचिव की सुपुत्री कुमारी वर्षा नेताम द्वारा अनुकम्पा नियुक्ति हेतु प्रस्तुत आवेदन पर सहानुभूतिपूर्वक निर्णय लेते हुए जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने अनुकम्पा नियुक्ति आदेश जारी कर कुमारी वर्षा नेताम को जनपद पंचायत फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत सरकड़ा में पदस्थ किया है।

Bhimsen Tiwari

Bhimsen Tiwari

Editor-in-Chief

भीमसेन तिवारी पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता, प्रिंट मीडिया और विज्ञापन के क्षेत्र में सक्रिय हैं। समाचार संकलन, संपादन और रिपोर्टिंग का व्यापक अनुभव रखने वाले भीमसेन तिवारी तथ्यात्मक, निष्पक्ष और जनसरोकारों से जुड़ी पत्रकारिता के पक्षधर हैं। वर्तमान में वे 'आपकी आवाज़' (aapkiaawaz.net) के...

Back to top button