घरघोड़ा आबकारी विभाग प्रभारी रंजीत गुप्ता ने लैलुंगा थाना क्षेत्र के बुधियारिन बंजारे के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जप्त कर जेल दाखिल की कार्यवाही की

1 Min Read

रायगढ़। कलेक्टर भीम सिंह के मार्गदर्शन में और सहायक आयुक्त आबकारी प्रकाश पाल के निर्देशन में अवैध महुआ शराब विक्रेताओं पर लगातार कार्रवाई आबकारी टीम कर रही है।।
आज दिनांक 29.4.22 को मुखबिर की सूचना पर कि लैलुंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत भदरापारा निवासी बुधियारिन बंजारे अपने घर से भारी मात्रा में अवैध महुआ शराब की बिक्री कर रही है,, मुखबीर की सूचना की विश्वसनीयता पर बुधियारिन बंजारे के घर छापा मारा गया.. घर की तलाशी में शयनकक्ष से 10 लीटर महुआ शराब जप्त कर आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)34(2)59(क)के तहत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से माननीय न्यायालय ने जेल दाखिल का आदेश दिया।।
उक्त कार्यवाही आबकारी उड़नदस्ता एवं घरघोड़ा प्रभारी रंजीत गुप्ता द्वारा की गई एवं हमराह स्टाफ में आबकारी आरक्षक पैत्रुस मिंज, रघुनाथ पैकरा प्रभुवन बघेल एवं नगर सैनिक कन्हैयालाल साहू निर्मल साव अजय कसेर शत्रुघ्न सिदार एवं महिला सैनिक उर्सेला एक्का सरोज कंवर उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment