घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बीते 6 घंटे में दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हुई है।

आप की आवाज
*घरघोड़ा थाना क्षेत्र में बीते 6 घंटे में दो लोगों की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हुई है।
पहली घटना बीती रात करीब 10 बजे हुई है, तो वहीं दूसरी घटना थाना क्षेत्र के देवगढ़ गांव में सुबह करीबन 4:00 बजे घटित होना बताया जा रहा है। दोनों ही घटना में पुलिस जांच में जुटी हुई है। दोनों ही मामलों में घटनाकारित वाहनों को पता नहीं चल पाया है।
*पहली सड़क दुर्घटना
घरघोड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात लगभग 10:00 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हुई है। घटना बाईपास रोड में जनमित्रं स्कूल के सामने ढाबा के पास हुई है। मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, मृतक के पास से मिले मोबाइल के जरिए पहचान हो सकती है। घरघोड़ा पुलिस पतासाजी में जुटी हुई है।
*दूसरी घटना
दूसरी घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव देवगढ़ में हुई है। मृतक का नाम मुकुंद निषाद निवासी देवगढ़ बताया जा रहा है। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों के द्वारा चक्का जाम कर दिया गया था। एसडीएम और पुलिस की टीम द्वारा समझाइए दिए जाने के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम खोल दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button