घरेलू विवाद में लकड़ी का बल्ला से अपने पिता के माथा में वारकर हत्या करने के आरोपी पुत्र को पुलिस ने किया गिरफ्तार

⏺️ विवाद करने से रोकने-टोकने पर मृतक ने अपने पुत्र के पैर में दौली से मारा था,
⏺️ आरोपी के कब्जे से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी का बल्ला किया जप्त,
⏺️ चौकी दोकड़ा थाना कांसाबेल में आरोपी के विरूद्ध अप.क्र. 52/2022 धारा 302 भा.द.वि. के तहत् अपराध पंजीबद्ध।

मामला जशपुर जिला अंतर्गत चौकी दोकड़ा कहां है, क्षेत्र की महिला दिनांक 20.03.2022 को चौकी में उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसका पति पदू राम उम्र 70 साल दिनांक 18.03.2022 के शाम को गांव तरफ से होली खेलकर घर लौटा और बिना खाना खाये अपने कमरे में लेटा हुआ था, घर के अंदर दोनों पति-पत्नि के मध्य घरेलू विवाद हो रहा था, उसी दौरान प्रार्थिया का लड़का महेन्द्र राम क्यों आपस में विवाद कर रहे हो कहकर टोका तब इसका पति पदु राम घर में रखे दौली को उठाकर अपने लड़के महेन्द्र राम के पैर में उक्त दौली से मारा, और पदू राम घर के आंगन में औंधे मुंह गिरा पड़ा था, कुछ देर बाद उसे घरवाले आंगन से उठाकर घर के अंदर ले जाकर खाट में सुला दिये थे।
➡️दूसरे दिन दिनांक 19.03.2022 के प्रातः में प्रार्थिया किसी कार्य से घर से बाहर गई थी, वापस आने पर देखी कि उसका पति पदू राम मृत अवस्था में खाट में पड़ा था। प्रार्थिया की सूचना पर चौकी दोकड़ा द्वारा मर्ग कायम कर जॉंच पंचनामा कार्यवाही में लिया गया है, पी.एम. रिपोर्ट में डॉक्टर द्वारा पदू राम की मृत्यू हत्या करने से होना लेख किया गया।
➡️प्रकरण के संदेही आरोपी महेन्द्र राम को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ करने पर घटना दिनांक को घर के आंगन में रखा लकड़ी का बल्ला से अपने पिता पदू राम के माथा में वारकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी का कृत्य धारा 302 भा.द.वि. पाये जाने पर आरोपी महेन्द्र राम उम्र 45 साल निवासी तामासिंघा चौकी दोकड़ा को दिनांक 21.03.2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
➡️विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में स.उ.नि. आभाष मिंज, प्र.आर. 213 लक्ष्मण सिंह, आर. 23 मुकेश कुमार, आर. 283 परषु राम, आर. 596 शोभनाथ सिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
——–000——-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button