घर का दरवाजा बंद कर महिला को जमकर पीटा, फिर करने लगा गंदी हरकत, अब आरोपी गिरफ्तार

1 Min Read

CG NEWS : जूटमिल पुलिस ने आज महिला से छेड़खानी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । 27 जनवरी को पीड़ित महिला ने जूटमिल थाने में घटना की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पीड़िता प्राथमिकी दर्ज कराते वक्त बताई कि अपने परिचित के घर जा रही थी। रास्ते में शिव यादव एवं उसकी पत्नी, रास्ता रोककर गाली गलौच करते हुए पूर्व में शिव यादव के खिलाफ दर्ज कराया था, छेड़खानी के केस को वापस लेने की धमकी देकर गाली-गलौच करते अपने घर आंगन में ले गया और दरवाजा बंद कर हाथ मुक्का एवं डंडा, राड से मारपीट किया।

पीड़िता की रिपोर्ट पर विवेचना दरम्यान पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी से तथा न्यायालय में कथन कराने पर पीड़ित ने आरोपी शिव यादव के द्वारा घटना दिनांक को गंदी नियत से निजी अंगों को स्पर्श करना बताई जिस पर प्रकरण में आरोपी के विरूद्ध धारा 354, 354(क),376 भादवि विस्तारित किया गया। घटना के बाद फरार आरोपी को आज थाना प्रभारी जूटमिल एवं स्टाफ द्वारा उसके मोहल्ले में दबिश देकर हिरासत में लिया गया। जिसे आज गिरफ्तार कर ज्युडिसियल रिमांड पर भेजा गया है।

Share This Article
Leave a Comment