घर के सामने कचरा फेंकने से मना किया, तो पूर्व महिला आयोग सदस्य अर्चना उपाध्याय ने धमकाया, कहा- तुम मुझे जानते नहीं, दो मिनट में अंदर करवा दूंगी…

Korba News : कोरबा छत्तीसगढ़ । अपने घर के सामने वह भी मेन गेट पर बार-बार कचरा फेंक देने से परेशान एक नागरिक ने पुलिस में शिकायत की है। उसका कहना है कि पड़ोस में ही कांग्रेस नेत्री अर्चना उपाध्याय का मकान है, जो आए दिन अपने घर का कचरा उसके गेट पर फेंक जाती है। मना करने पर समझने की बजाय वह उल्टे धमकाने लगती है और कहती है कि उसकी बड़े बड़े अफसरों से पहुंच है। श्रीमती उपाध्याय यहां तक कह चुकी हैं कि तुम मुझे जानते नहीं हो, मैं महिला आयोग की पूर्व सदस्य हूं….ज्यादा होशियारी की, तो दो मिनट में अंदर करा दंूगी। इस शिकायत के माध्यम से शिकायतकर्ता ने विधि संवत कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाने की मांग पुलिस से की है।

Also Read: CG News : मदिरा प्रेमीयों के लिए बुरी ख़बर, शराब हुआ इतने रूपये महंगा

 

 

 

यह शिकायत रुद्रनगर खरमोरा में रहने वाले दिलीप कुमार पिता स्व. अशोक कुमार ने सिविल लाइन थाना रामपुर में पेश की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि उसके मकान के ठीक बगल में पूर्व महिला आयोग सदस्य व कांग्रेस नेत्री श्रीमती अर्चना उपाध्याय का घर है। वह आए दिन उसके घर के मेन गेट पर कचरा फेंक देती है। मना करने पर अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए धमकाने से भी बाज नहीं आती।

 

 

 

Korba News : वह कहती है कि तुम मुझे जानते नहीं हो। खुद को बड़ी राजनीतिक पहुंच, कांग्रेस नेत्री और छत्तीसगढ़ महिला आयोग की पूर्व सदस्य बताते हुए धमकी-चमकी देती है और कहती है कि तुम्हारा जीना मुश्किल कर दूंगी। साथ में यह कहकर भी डराती है कि दो निमट के अंदर तुम्हें अंदर करवा दूंगी, मेरा बड़े बडे़ अधिकारियों के साथ जान पहचान है। इस शिकायत के साथ दिलीप कुमार ने रामपुर पुलिस थाना प्रभारी से आग्रह किया है कि अर्चना उपाध्याय के महिला होने के कारण मैं कुछ बोल नहीं पाता हूं, जिसका वह नाजायज फायदा उठाती है और कचरा को अनवरत फेंकती आ रही है। शिकायकर्ता ने पुलिस से निवेदन किया है उक्त महिला अर्चना उपाध्याय के खिलाफ विधि सम्मत कार्यवाही करते हुए न्याय दिलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button