घर घुसकर रेप और मर्डर : भाजयुमो ने घेरा आईजी दफ्तर, आरोपी बाबा खान को फांसी देने की मांग

अम्बिकापुर। अम्बिकापुर में भाजयुमो के कार्यकर्ताओं ने आईजी कार्यालय का घेराव कर लिया है। दरअसल, सूरजपुर जिले के जरही में छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर कार्यकर्ताओं ने आईजी कार्यालय का घेराव किया है। प्रदर्शनकारी बाबा खान को फांसी देने की मांग कर रहे हैं। इसके साथ ही नोरबाजी कर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। दुष्कर्म और हत्या के अन्य आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। आक्रोशित कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात है। लेकिन प्रदर्शनकारी लगातार नारेबाजी कर न्याय की मांग कर रह है।

Share This Article
Leave a review