
1. फटे-पुराने जूते
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में फटे जूते-चप्पल से शनि के प्रकोप का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा जूतों का संबंध संघर्ष से माना गया है। फटे-पुराने जूतों से जीवन में संघर्ष बढ़ जाता है, इसलिए फटे-पुराने जूतों को घर में नहीं रखना चाहिए।
2. बंद घड़ियां
वास्तु शास्त्र के अनुसार घड़ी की सुइयां जीवन में आगे लेकर जाती हैं, वहीं ठीक इसके विपरीत बाधा का काम करती हैं, इसीलिए घर में बंद घड़िया नहीं रखनी चाहिए।
3. पुराने अखबार
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में पुराने अखबार पर धूल मिट्टी जमने से आर्थिक नुकसान और पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ता है, इसलिए समय-समय पर पुराने अखबारों को हटा देना चाहिए।
4. पुराने-फटे कपड़े
वास्तु शास्त्र के अनुसार कपड़ों का संबंध भाग्य से होता है। फटे पुराने कपड़े करियर में बाधा उत्पन्न करती हैं, इसलिए ऐसे कपड़ों को तुरंत हटा देना चाहिए।
5. खराब पड़े ताले
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में खराब तालों का होना अशुभ माना जाता है। बंद पड़े ताले जीवन में रूकावट और तरक्की के रास्तों को बंद कर देते हैं, इसीलिए घर में खराब तालों को तुरंत हटा देना चाहिए।




