घर से मिला कोबरा सांप का परिवार, 

सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के लेदहरा नाका क्षेत्र में एक घर से 16 सांप पकड़े गए हैं। एक साथ इतने सांप निकलने पर परिवार के साथ स्थानीय लोग सकते में आ गए। परिवार के लोगों ने देखा तो स्नेक कैचर को बुलाया गया, स्नेक कैचर बबलू पवार ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू शुरू किया।

रेस्क्यू के दौरान स्नेक कैचर ने बिल के आसपास खुदाई की तो वहां का नजारा देखकर उसके भी होश उड़ गए। यहां एक दो नहीं, बल्कि कोबरा प्रजाति के सांप के 16 बच्चे मिले। स्नेक कैचर बबलू पवार ने बताया कि लेहदरा नाका स्थित राम मंदिर के पास पीतल फैक्ट्री के श्याम सुंदर श्रीनिवास के घर में सांप होने की सूचना पर मौके पर पहुंचा था। जहां रेस्क्यू शुरू किया तो सांप के 16 बच्चे मिले।

सभी कोबरा प्रजाति के हैं। जिन्हें जंगल में सुरक्षित छोड़ा जाएगा। स्नेक कैचर ने बताया कि इस कोबरा के फन पर आगे पीछे एक आकृति बनी होती है, जिसे पद्म कहा जाता है। इस कारण लोग इसकी पूजा करते हैं। इसकी लम्बाई 4 से 4.5 फीट तक हो सकती है। स्नेक कैचर ने कहा कि समय रहते इनके बारे में पता चल गया, नहीं तो यह बेहद जल्दी बड़े हो जाते हैं और यह इतने थे कि पूरे इलाके में फैल कर दहशत मचा सकते थे।

Share This Article
Leave a review